road accident:रईसजादे ने दो मजदूरों को थार से कुचला, दोनों की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

road accident:रईसजादे ने दो मजदूरों को थार से कुचला, दोनों की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

road accident: यूपी की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन मामले में गुरुवार को बड़ा हंगामा हो गया।

बुधवार की देर रात काम कर रहे दो मजदूरों को रईसजादे ने अपनी थार कार से कुचल दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। हादसे में दोनों मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए,

जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इसके बाद परिजनों ने हंगामा काट दिया। परिजनों ने सड़क पर आकर जाम लगाया।

परिजन मुआवजा और नौकरी देने की मांग पर अड़े हैं। जाम की

खबर पुलिस भी पहुंची है। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है।

मामला बुधवार की देर रात का है। लखनऊ के निशातगंज पेपर मिल चौराहे के पास रात को कुछ मजदूर

काम कर रहे थे। इसी बीच एक रईसजादे ने काम कर निशातगंज निवासी सुरेंद्र 25 और रायबरेली

निवासी संदीप को कुचल दिया। जिससे वह दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद रईसजादा मौके से गाड़ी

छोड़कर भाग निकला। गाड़ी बिना नंबर की थी। हादसे में बुरी तरह से घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया

गया। गुरुवार को दोनों मजदूरों की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया।

गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और

परिजनों से जाम खोलने के लिए कहा, लेकिन परिजन 50 लाख का मुआवजा और नौकरी देने की मांग पर अड़ गए।

पानी की बूंदो के सहारे आरोपी के घर तक पहुंची पुलिस

बुधवार को हुए हादसे के बाद रईसजादे अपनी थार गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग निकले थे।

थार गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी, इसलिए आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए थोड़ी परेशानी का सबब बना था।

हालांकि पुलिस चेसिस नंबर के जरिए आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी,

कि तभी पुलिस की नजर गाड़ी के रेडिएटर पड़ा, जो फटा था। पुलिस के अनुसार रेडिटर पहले से फटा था।

जिसमें से पानी की बूंदे टपक रही थीं। पुलिस पानी की बूंदों के सहारे आरोपियों के घर तक पहुंच गई।

आरोपी महानगर का रहने वाला है। हालांकि पुलिस को आरोपी

हाथ नहीं लगे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...