श्रद्धालुओं के गले से चेन चोरी करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

श्रद्धालुओं के गले से चेन चोरी करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद

ChainTheft: महराजगंज के गोपलापुर शाह शिव मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के गले से चेन चोरी करने के मामले में फरेन्दा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह वांछित महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो चेन, अन्य पीली धातु के आभूषण तथा 1,850 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के निर्देशन में थाना फरेन्दा पुलिस ने गोपलापुर शाह जंगल के पास से छह महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध थाना फरेन्दा में दर्ज मुकदमा संख्या 214/2026 एवं 215/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को सुनैना पत्नी कृष्णचंद जायसवाल, निवासी पोखराभिण्डा, अपने परिवार के साथ गोपलापुर शाह शिव मंदिर में दर्शन करने आई थीं। इसी दौरान महिलाओं के एक समूह ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। इसी प्रकार मीरा देवी पत्नी हीरालाल वर्मा, निवासी लाजपत नगर, फरेन्दा की भी मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान चेन चोरी कर ली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से तत्काल कार्रवाई की। इसके बाद छह महिलाओं को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें चोरी की दोनों चेन, अन्य पीली धातु के आभूषण तथा 1,850 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने सभी आरोपित महिलाओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related