lawyer death: वकील की मौत पर अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन,परिवार को मुआवजे व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lawyer death: वकील की मौत पर अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन,परिवार को मुआवजे व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग

lawyer death: सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता शैलेंद्र अवस्थी की बुधवार को

केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। अधिवक्ता के परिवार के भरण पोषण और मुआवजे की मांग को लेकर

- Advertisement -
- Advertisement -

साथी कर्मियों ने शहीद स्मारक के पास जाम लगा दिया, जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी।

मृतक के परिवारजन के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग की।

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने करीब दो घंटे से ज्यादा सड़क जाम रखा।

इस दौरान हजरतगंज और डालीगंज चौराहे से लेकर कन्वेंशन सेंटर तक भीषण जाम लग गया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस बल और डीसीपी पश्चिम एस चन्नप्पा पहुंचे।

उन्होंने अधिवक्ताओं को मदद का आश्वासन देकर शांत कराने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया और एडीएम सिटी अमित कुमार ने काफी देर

तक मृतक के परिवारजन व अन्य वकीलों से बात की, उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

इसके बाद परिवारजन व अन्य सदस्य शव को श्मशान घाट ले गए।

उसके बाद यातायात का संचालन हो सका। करीब आधा घंटा हालात सामान्य होने में लग गया।

लखनऊ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि शैलेंद्र अवस्थी सिविल कोर्ट में वकील थे।

तीन नवंबर को सीतापुर रोड स्थित पीली कोठी के पास एक कार सवार ने शैलेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी थी।

घायल अवस्था में शैलेंद्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

बुधवार को उनकी मौत (lawyer death) हो गई। शैलेंद्र के परिवार में पत्नी व दो बेटियांं हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...