पवन दूबे के नेतृत्व में निःशुल्क हेल्थ कैंप,1554 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
Health Camp: कुशीनगर के नेबुआ-नौरंगिया विकासखंड की सिंगहा ग्राम पंचायत में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं जनसेवक पवन दूबे के नेतृत्व में आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के सिंगहा, मठिया खुर्द, दमोदरी, बसंतपुर, सिरसिया खुर्द, कठिनहिया, सुखारी छपरा और पलट छपरा समेत कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
शिविर में गोरखपुर स्थित रिजेंसी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, आर्थोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं जनरल फिजिशियन की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच तथा निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
आयोजकों के अनुसार, स्वास्थ्य शिविर में कुल 1554 लोगों ने पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई।
शिविर का उद्घाटन खड्डा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष साहनी एवं डॉ. शहाबुद्दीन ने किया। इस अवसर पर जनसेवक पवन दूबे की ओर से शिविर में आए लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।
इस मौके पर राजेंद्र यादव, बुधई गुप्ता, बुलेट अंसारी, जनार्दन यादव, अशोक कुमार, रामाधार गुप्ता, धनंजय गौतम, प्रभु निषाद, मुन्नीलाल, रामशुभग, राजेश गौतम, श्रीराम कुशवाहा, ऐनायतुल्ला, नियाज अहमद, अंगद कुशवाहा एवं सुदामा प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसका लाभ उठाया।
