आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
CrimeCampaign: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जटहां बाजार पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना जटहां बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 81/2026 धारा 137(2), 352, 351(2) एवं 107 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रिन्स चौहान पुत्र अयोध्या उर्फ जोधा चौहान, निवासी माघी कोठिलवा बलुआ टोला, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।
- Advertisement -
- Advertisement -
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल अविनाश कुमार और कांस्टेबल जगदीश प्रजापति शामिल रहे।
