Yogi Adityanath ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बीमार बच्चे के इलाज का दिलाया भरोसा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Yogi Adityanath ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बीमार बच्चे के इलाज का दिलाया भरोसा

Yogi Adityanath ने गुरुवार सुबह गोरखपुर प्रवास के दौरान Gorakhnath Temple परिसर में आयोजित जनता दर्शन में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 200 फरियादियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायतें रखीं।

जनता दर्शन में Shravasti से आई एक महिला ने अपने गंभीर रूप से बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई। बच्चे की स्थिति देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने महिला से Ayushman Bharat Yojana के तहत आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। महिला के पास कार्ड न होने पर उन्होंने तुरंत आश्वस्त किया कि इलाज में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला का आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाया जाए और बच्चे के इलाज का खर्च शासन स्तर से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने की भी बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिलाधिकारी के माध्यम से इलाज का अनुमान (इस्टीमेट) तैयार कर शासन को भेजा जाए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अपराध और जमीन कब्जे से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाना जरूरी है।

इस दौरान कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ जनता दर्शन में पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट दी और आशीर्वाद भी दिया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...