Arrested: अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान में पुलिस को सफलता, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
Arrested: महराजगंज जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई थाना नौतनवा पुलिस ने वार्ड नंबर 20, जयप्रकाश नगर निवासी रोहित (पुत्र गुड्डू) को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ, जिसके हत्थे पर काला टेप लिपटा हुआ था।
इस मामले में थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 78/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी कस्बा नौतनवा उपनिरीक्षक रामजी गुप्ता, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, कांस्टेबल अनुज सिंह, लक्ष्मीशंकर यादव और हिमांशु सिंह की टीम शामिल रही।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
