Topper: किसान के बेटे ने रचा इतिहास, आरपीआईसी के आरिफ अंसारी बने 96.5% के साथ टॉपर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Topper: किसान के बेटे ने रचा इतिहास, आरपीआईसी के आरिफ अंसारी बने 96.5% के साथ टॉपर

Topper: कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र स्थित आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र आरिफ अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आरिफ अंसारी के पिता मुबारक अली एक किसान हैं, जबकि माता आशिया खातून गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद परिवार ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

आरिफ अंसारी पहले से ही मेधावी छात्र रहे हैं और कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। वे तीन भाइयों में से एक हैं। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है।

आरिफ के पिता मुबारक अली ने बताया कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने बच्चों की शिक्षा जारी रखने का प्रयास किया। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद उन्होंने आरिफ को अच्छे विद्यालय में प्रवेश दिलाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों का योगदान भी इस सफलता में अत्यंत सराहनीय रहा है।

आरिफ की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Gorakhnath Temple में टाटा संस चेयरमैन ने किए दर्शन, सीएम योगी रहे मौजूद

Gorakhnath Temple में टाटा संस चेयरमैन ने किए दर्शन,...

Dead body: फ्लेक्स दुकान में मिला युवती का शव, 3 दिन से बंद थी दुकान

Dead body: फ्लेक्स दुकान में मिला युवती का शव,...