Worship: नगर पालिका परिषद पडरौना में नए वाहनों और आधुनिक मशीनों का हुआ पूजन-अर्चन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Worship: नगर पालिका परिषद पडरौना में नए वाहनों और आधुनिक मशीनों का हुआ पूजन-अर्चन

Worship: नगर पालिका परिषद पडरौना ने नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

जलकल भवन परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्राप्त नए वाहनों एवं आधुनिक मशीनों का विधिवत पूजन-अर्चन कर उन्हें नगर सेवा के लिए समर्पित किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित कार्यक्रम में दो स्काई लेडर वाहन, दो कूड़ा लोडिंग डम्पर तथा दो सीवर सेफ्टी मशीनों का पूजन किया गया।

इन आधुनिक संसाधनों के शामिल होने से नगर की सफाई व्यवस्था, सीवर सफाई कार्य और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि आधुनिक मशीनों और वाहनों के आने से सफाई कार्यों में तेजी आएगी तथा कर्मचारियों की कार्यक्षमता और सुरक्षा में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पडरौना नगर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद आधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस होकर पडरौना को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित नगर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सभासद अनिल जायसवाल, मोनू सिंह, श्याम साहा, रामआश्रय गौतम, छोटेलाल कुशवाहा, गोलू सहित महेंद्र चौधरी, मनोज सिंह, बृजेश शर्मा, सन्नी मिश्रा, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, मंथन सिंह, मृत्युंजय दीक्षित, अनिल पाण्डेय, भोला साहा, अजय शर्मा तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

डिजिटल लेबर चौक App से 2.43 लाख निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार का अवसर

डिजिटल लेबर चौक App से 2.43 लाख निर्माण श्रमिकों...

Auction: थानों में खड़े पुराने वाहनों की जल्द होगी नीलामी: एएसपी

Auction: थानों में खड़े पुराने वाहनों की जल्द होगी...

Analysis: सीओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Analysis: सीओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विवेचनाओं के शीघ्र...

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया...