फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी वैनामा करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी वैनामा करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Arrested: जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हनुमानगंज पुलिस ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी वैनामा करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना हनुमानगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 111/2021 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504 और 506 भारतीय दंड संहिता में वांछित अभियुक्त गंगादीन पुत्र राजदेव निवासी तिनपरसा, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अभियुक्त की गिरफ्तारी थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय, उप निरीक्षक संजीव कुमार मौर्या, कांस्टेबल मिथलेश कुशवाहा और रिजर्व कांस्टेबल राजेश यादव शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related