गोरखपुर जोन की कमान रामकुमार के हाथ, एडीजी के रूप में संभाला कार्यभार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

गोरखपुर जोन की कमान रामकुमार के हाथ, एडीजी के रूप में संभाला कार्यभार

Adg: 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामकुमार ने सोमवार को गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जोन में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

रामकुमार इससे पहले लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह एडीजी ह्यूमन राइट्स जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और संवेदनशील मामलों के बेहतर निस्तारण को लेकर उनकी पहचान एक कुशल अधिकारी के रूप में रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मूल रूप से आगरा निवासी रामकुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। तकनीकी पृष्ठभूमि वाले रामकुमार पुलिस व्यवस्था में आधुनिक तकनीकों के उपयोग और सिस्टम को मजबूत करने के पक्षधर माने जाते हैं।

एडीजी के रूप में उनकी प्राथमिकताओं में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना शामिल माना जा रहा है। संभावना है कि जल्द ही वह जोन के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान डीआईजी रेंज गोरखपुर एस. चनप्पा, डीआईजी रेंज बस्ती संजीव त्यागी, एसएसपी गोरखपुर डॉ. कोस्तुभ, सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

गोरखपुर जोन में रामकुमार की तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके आगमन पर स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

जिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, 30 नवजात बालिकाओं को मिली बेबी किट

जिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, 30 नवजात...