Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

honored: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में एक कर्मचारी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित रेल हादसे को टाल दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने 15 अप्रैल 2026 को वाराणसी स्थित महाप्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के एक कर्मचारी को ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ’ घोषित किया। इस दौरान उन्हें नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

सम्मानित कर्मचारी, चौरी चौरा स्टेशन पर ई.एस.एम. के पद पर कार्यरत आशुतोष कुमार हैं। उन्होंने 14 फरवरी 2026 को सरदार नगर रेलवे स्टेशन पर लाइन संख्या-01 पर ट्रैक विफलता की सूचना मिलने के बाद बिना देर किए सड़क मार्ग से मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में रेल फ्रैक्चर पाया गया।

आशुतोष कुमार ने तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर और इंजीनियरिंग विभाग को दी, जिसके बाद समय रहते आवश्यक कार्रवाई की गई। उनकी सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई।

रेलवे प्रशासन ने उनके इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...