CM Yogi : सीएम योगी की कड़ी चेतावनी ! सड़क पर डग्गामार और बिना परमिट मिलीं बसें तो नपेंगे बड़े अफसर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

CM Yogi : सीएम योगी की कड़ी चेतावनी ! सड़क पर डग्गामार और बिना परमिट मिलीं बसें तो नपेंगे बड़े अफसर

CM Yogi : उन्नाव बस हादसे को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से दो टूक कहा हैकि प्रदेश की सड़कों पर डग्गामार या बिना परमिट कोई बस चलती मिली तो संबंधित अधिकारियों की खैर नहीं होगी।

अपने सरकारी आवास पर एक बैठक में उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही सभी यात्री बसों और स्कूल बसों का परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस और ड्राइवरों की गहनता से जांच की जाए।

- Advertisement -
- Advertisement -

मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में एक माह तक डग्गामार और बिना परमिट वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी कर दिए हैं।

डग्गामार वाहनों को सड़क पर आने से पहले ही रोकें

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव परिवहन को निर्देशित करते हुए कहा कि आखिर डग्गामार और बिना परमिट वाली बसें सड़कों पर कैसे बेरोकटोक घूम रही हैं?

ऐसी बसों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ अभियान चलाएं और इनके मालिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जहां भी इस प्रकार की बसों का संचालन हो रहा है, वहां के परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पंजीकृत सभी यात्री बस और स्कूल बसों के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस और ड्राइवरों की जांच की जाए।

इसके बाद कहीं भी कोई अप्रिय घटना हुई तो सीधे सीधे परिवहन विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

डग्गामार और बिना परमिट वाले वाहन किसी भी दशा में सड़क पर न आने पाएं।

एक माह तक चलेगा सघन अभियान

मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने सभी उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र),

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) को निर्देश दिए हैं कि एक माह तक अनवरत रूप से सड़क अभियान चलाया जाए।

इस दौरान यात्री बसों के साथ ही स्कूली वाहनों की भी चेकिंग की जाए।

इसके लिए उन्होंने प्रदेश के विभिन्न टोल प्लाजा पर संभागीय परिवहन अधिकारियों की तिथिवार ड्यूटी भी लगा दी है।

साथ ही निर्देश दिए हैं निर्धारित तिथियों में प्रत्येक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संबंधित टोल प्लाजा पर स्वयं उपस्थित होकर संभाग के सभी प्रवर्तन अधिकारियों के साथ प्रवर्तन की कार्रवाई करेंगे।

चिह्नित स्थानों पर एक-एक इंटरसेप्टर तैनात की जाएगी। इस दौरान की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी और फोटो विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित की जाएगी।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...