आगरा जाएं तो सिर्फ Taj Mahal देखकर ही ना लौटें, घूमने के लिहाज से ये जगहें है बेहद खास

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

आगरा जाएं तो सिर्फ Taj Mahal देखकर ही ना लौटें, घूमने के लिहाज से ये जगहें है बेहद खास

Taj Mahal: ताजनगरी के तौर पर आगरा दुनियाभर में जाना जाता है।

हर साल लाखों सैलानी ताजमहल का दीदार करने आगरा आते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताजमहल के लिए मशहूर आगरा में इतिहास और

वास्तुकला से कई ऐसे नमूने हैं जो दर्शनीय हैं। आगरा अपने स्मारकों के अलावा खाने-पानी के शौकीनों के लिए

भी शानदार जगह है। आगरा अपने पेठे (कद्दू से बनी मिठाई और गुलाब जल और केसर से सुगंधित) के लिए

उतना ही प्रसिद्ध है जितना कि ताजमहल के लिए। आगरा अपनी संगमरमर की कलाकृतियों के लिए

भी जाना जाता है जो सदर बाजार या किनारी बाजार क्षेत्र में सबसे अच्छी तरह से खरीदी जाती हैं।

हम आपको आगरा और आसपास की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

फतेहपुर सीकरी

आगरा से 40 किमी की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी आगरा जिले का एक शहर है

और एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से बने फतेहपुर सीकरी की

स्थापना 1571 शताब्दी में मुगल सम्राट अकबर ने की थी। ये 15 सालों तक ये मुगल साम्राज्य की राजधानी भी रहा।

फतेहपुर सीकरी अकबर द्वारा शेख सलीम चिश्ती को सम्मानित करने के लिए बनाया गया था,

जिसकी मुगल उत्तराधिकारी के जन्म की भविष्यवाणी सच हो गई थी।

आगरा का किला

आगरा का लाल किला या आगरा का किला 1573 में सम्राट अकबर द्वारा बनाया गया था।

यह यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है और पूरी तरह से लाल बलुआ पत्थर से बना है।

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल ये किला ताजमहल से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आगरा का किला आगरा का प्रतीक है। आगरा किले के परिसर के भीतर पर्ल मस्जिद,

दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, मोती मस्जिद और जहांगीरी महल जैसी जगहे हैं।

आगरा किले का कुछ हिस्सा भारतीय सेना द्वारा उपयोग किया जाता है जो सार्वजनिक रुप से बंद है।

किले के मंडपों से यमुना नदी और ताजमहल का नजारा मन को झकझोर देने वाला है।

इतिमाद-उद-दौला का मकबरा

इतिमाद-उद-दौला का मकबरा बेबी ताजमहल के रूप में भी जाना जाता है।

इतिमाद-उद-दौला का मकबरा मुगल मकबरा है और अक्सर इसे ताजमहल की एक प्रति के रूप में माना जाता है।

यह पूरी तरह से संगमरमर से बना भारत का पहला मकबरा है।

मकबरे को जहांगीर की पत्नी नूरजहाँ ने अपने पिता मीर गयास

बेग (जिसे बाद में इतिमाद-उद-दौला के नाम से जाना जाता था) के लिए बनवाया था, जो शाहजहाँ के दरबार में मंत्री थे।

मेहताब बाग

मेहताब बाग चारबाग उद्यान परिसर है और आगरा में अंतिम मुगल उद्यानों में से एक है।

यह ताजमहल (Taj Mahal) के उत्तर में स्थित है। मेहताब बाग प्रवेश द्वार के सामने स्थित फव्वारे से

ताज का नजारा दिखाई देता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये जगह खास तौर पर पसंद की जाती है।

माना जाता है कि शाहजहाँ ने अपना निजी समय बिताने के लिए

इस जगह का निर्माण कराया था ताकि वो दूर से बैठकर ताजमहल को निहार सके।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...