Tennis players:क्या इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने जा रही सानिया मिर्जा-शोएब मलिक की शादी? चर्चा में था फोटोशूट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tennis players:क्या इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने जा रही सानिया मिर्जा-शोएब मलिक की शादी? चर्चा में था फोटोशूट

tennis players: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तलाक की खबरों को

लेकर सुर्खियों में हैं। सानिया के एक क्रिप्टिक पोस्ट के बाद इस तरह के कयास लगाए जाने लगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

खबर है कि सानिया दुबई में रह रही हैं और शोएब के साथ उनके रास्ते अलग हो गए हैं।

उनके तलाक का पेपरवर्क बाकी है। हालांकि अभी तक दोनों इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर का नाम सामने आया है जिन्हें इस रिश्ते में दरार की वजह बताया जा रहा है।

क्या आयशा बनी दूरी की वजह?

एक साल पहले शोएब के साथ आयशा का जो फोटोशूट हुआ था जिसकी तस्वीरें

आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,

सानिया और शोएब के बीच आयशा की वजह से दूरी आई। सेलिब्रिटी कपल के तलाक की खबरों को तब बल मिला जब

सानिया ने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था, ‘टूटे हुए दिल कहां जाएं, वह अल्लाह के पास जाएं।‘

कौन हैं आयशा उमर?

आयशा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। 2021 में आयशा और शोएब ने ग्लैमरस फोटोशूट कराया था।

उस वक्त यह फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था। शोएब ने एक इंटरव्यू में आयशा की तारीफ करते हुए कहा था

कि उन्होंने बोल्ड फोटोशूट में उनकी मदद की। आयशा एक यूट्यूबर भी है।

पाकिस्तान में उन्हें स्टाइल आइकन के तौर भी देखा जाता है। उनकी गिनती पाकिस्तानी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में होती है।

फिल्मों और शो में किया काम

2015 में आयशा ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कराची से लाहौर‘ में लीड रोल से की थी।

इसके अलावा उन्होंने ‘यलगार‘ (2017) में काम किया। 2019 में उन्होंने एक शो ‘काफ कंगना‘ किया।

2012 में एक्ट्रेस ने दो एल्बम ‘चलते चलते‘ और ‘खामोशी‘ किया। इसके लिए उन्हें लक्स स्टाइल अवॉर्ड मिला।

2013 में उनका तीसरा एल्बम ‘जिम्मी जिम्मी‘ आया। 2019 में

उन्हें वारसी इंटरनेशन ऑर्गेनाइजेशन ने तमगा-ए-फक्र-ए-पाकिस्तान का सम्मान दिया गया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...