Android :फोन से डिलीट हो गए फोटो-वीडियो तो न हों परेशान,ट्रिक्स ला सकता वापस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Android :फोन से डिलीट हो गए फोटो-वीडियो तो न हों परेशान,ट्रिक्स ला सकता वापस

Android: सोशल मीडिया के दौर में फोटो-वीडियो क्लिक करने के लिए

स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्टफोन की मदद से इन यादगार फोटो-वीडियो और

- Advertisement -
- Advertisement -

पलों को दोस्तों और परिवार के साथ आसानी से शेयर कर पाते हैं।

हालांकि, जैसे ही डिवाइस का स्टोरेज सीमित होता है यूजर्स को अपना कुछ डाटा डिलीट करना पड़ सकता है।

ऐसे कई उदाहरण हैं जब Android गैलरी से फोटो और वीडियो गलती से हटा दिए जाते हैं।

ऐसा आपके साथ भी हुआ है तो चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसे मामलों में,

यूजर्स के पास एक सीमित समय सीमा के भीतर हटाए गए आइटम को

रिकवर (Recover deleted photos) करने का विकल्प होता है। चलिए जानते हैं।

डिलीट फोटो और वीडियो ऐसे करें रिकवर

Android स्मार्टफोन के गैलरी एप में एक स्पेसिफिक फोल्डर होता है जिसमें हाल ही में हटाए गए

सभी फोटो और वीडियो होते हैं। यह फोल्डर हटाए गए आइटम को अगले 30 दिनों तक सेव करके रखता है

और उसके बाद वे स्थायी रूप से हटा दिए जाते हैं। एक बार स्थायी रूप से हटा दिए जाने के बाद,

उन्हें आपके डिवाइस पर दोबारा रिकवर नहीं किया जा सकता है।

यानी आप डिलीट करने के केवल 30 दिन के भीतर ही फोटो-वीडियो को रिकवर कर सकते हैं।

ये स्टेप करें फॉलो

अपने Android डिवाइस पर गैलरी एप खोलें।

नीचे स्क्रॉल करें और हाल ही में हटाए गए आइटम टैब पर जाएं।

उन फोटो या वीडियो का चयन करें जिन्हें आप रिकवर करना चाहते हैं और अब रिस्टोर पर टैप करें।

फोटो-वीडियो अपने पहले वाली लोकेशन पर रिकवर हो जाएंगी

Google फोटो से ऐसे रिकवर करें डाटा

यदि आप अपने फोटो और वीडियो के क्लाउड स्टोरेज के लिए गूगल फोटो एप का उपयोग करते हैं,

तो यह आपको अपने स्मार्टफोन पर हटाए गए आइटम को रिकवर करने की भी अनुमति देता है।

गूगल फोटो एप आपके हाल ही में डिलीट किए गए फोटो और वीडियो को ट्रैश फोल्डर में रखता है

और 60 दिनों के बाद उन्हें हमेशा के लिए डिलीट कर देता है।

अपने Android स्मार्टफोन पर गूगल फोटो एप ओपन करें।

लाइब्रेरी टैब पर जाएं और ट्रैश या बिन विकल्प पर टैप करें।

उन हटाए गए आइटमों का चयन करें जिन्हें आप अपने डिवाइस पर रिकवर करना चाहते हैं।

स्क्रीन के नीचे उपलब्ध रिस्टोर बटन पर टैप करें।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...