Nepal Embassy ने जताया योगी सरकार और यूपी पुलिस का आभार, 453 नेपाली नागरिकों के रेस्क्यू पर सराहना
Nepal Embassy: नेपाल दूतावास ने उत्तर प्रदेश सरकार, यूपी पुलिस तथा कुशीनगर पुलिस द्वारा 453 नेपाली नागरिकों को अपराधियों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराए जाने पर आभार व्यक्त किया है। दूतावास की ओर से जारी पत्र में इस सफल अभियान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार और पुलिस प्रशासन की सराहना की गई है।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर पुलिस ने मानव तस्करी और फर्जी नौकरी के झांसे से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए नेपाल के कुल 453 नागरिकों को रेस्क्यू किया था। इनमें 338 पुरुष और 115 महिलाएं शामिल थीं। रेस्क्यू किए गए सभी नेपाली नागरिकों को सुरक्षित रूप से उनके देश भेजा गया, जहां उन्हें नेपाल के संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
नेपाल दूतावास ने अपने पत्र में कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार, यूपी पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों का सहयोग सराहनीय रहा। दूतावास ने विशेष रूप से कुशीनगर पुलिस की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से सैकड़ों नेपाली नागरिक सुरक्षित अपने परिवारों तक पहुंच सके।
इस अभियान को भारत-नेपाल सहयोग और दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी मानव तस्करी और फर्जी रोजगार के नाम पर होने वाले अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
