Lpg Silender :सावधान! सिलेंडर घर पहुंचने पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकती है परेशानी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lpg Silender :सावधान! सिलेंडर घर पहुंचने पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकती है परेशानी

Lpg Silender: एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने भारतगैस उपभोक्ताओं के लिए DAC (Delivery Authentication Code) सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक सुरक्षित रूप से पहुंचे और डिलीवरी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।

BPCL ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि वाणिज्यिक (Commercial) सिलेंडर डिलीवरी के लिए DAC सुविधा लागू की गई है। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे सिलेंडर प्राप्त करने के बाद ही डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड साझा करें। सफल डिलीवरी के बाद उपभोक्ताओं को डिजिटल कैश मेमो भी प्राप्त होगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

इंडेन, भारतगैस और एचपी गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी

सिर्फ BPCL ही नहीं, बल्कि इंडियन ऑयल (Indane) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने भी गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान OTP आधारित सत्यापन को अनिवार्य करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP या DAC को बताना जरूरी होगा।

HPCL ने जारी की ठगी से बचने की चेतावनी

HPCL ने उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि साइबर ठग फर्जी LPG डिलीवरी संदेश भेजकर OTP हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि असली HP Gas संदेश आधिकारिक सेंडर नेम “VM-HPGASc-S” से आता है और इसमें 4 अंकों का OTP होता है, जिसका उपयोग केवल सिलेंडर डिलीवरी के समय किया जाता है।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि HP Gas के कर्मचारी कभी भी फोन कॉल, व्हाट्सएप या किसी संदिग्ध लिंक के जरिए OTP नहीं मांगते हैं।

क्यों जरूरी है OTP आधारित डिलीवरी?

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गैस सिलेंडर केवल वास्तविक उपभोक्ता को ही मिले। इससे कालाबाजारी, गैस की अवैध बिक्री और सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि OTP सत्यापन के बिना LPG सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी।

मंत्रालय के अनुसार OTP केवल उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, जिससे डिलीवरी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनती है।

ऐसे करें LPG सिलेंडर की बुकिंग

  • अपने गैस प्रदाता (इंडेन, भारतगैस या HP गैस) की मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर या LPG ID से लॉगिन करें।
  • रिफिल सिलेंडर बुकिंग विकल्प चुनें।
  • बुकिंग विवरण की पुष्टि कर ऑर्डर सबमिट करें।
  • बुकिंग के बाद आपको कन्फर्मेशन मैसेज और बुकिंग नंबर प्राप्त होगा।
  • डिलीवरी से संबंधित अपडेट SMS और नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे।
  • सिलेंडर डिलीवरी के दिन आपके मोबाइल पर OTP भेजा जाएगा, जिसे डिलीवरी के समय बताना होगा।

25 दिन और 45 दिन का नियम रहेगा लागू

पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि LPG रिफिल बुकिंग के लिए पहले से लागू समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 25 दिन और शहरी क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के बाद ही अगली रिफिल बुकिंग की जा सकेगी।

नए OTP और DAC सिस्टम के लागू होने से LPG वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related