PM Kisan Yojana की लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Yojana की लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल

6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर

- Advertisement -
- Advertisement -

3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है. फिलहाल किसानों के खाते में अब तक 14 किस्तें भेजी जा चुकी हैं.

सरकार ने 15वीं किस्त के रजिस्ट्रेशन प्रकिया की शुरुआत कर दी है.

पहली बार पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक

वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

अभी भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

अगर आप पीएम किसान की अगली किस्तें पाना चाहते हैं तो ई-केवाईसी की प्रकिया पूरा होना जरूरी है.

अगर आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें.

यह भी पढ़ें :-PM Kisan:इन किसानों का नाम कटा,15वीं किस्त मिलेगी या नहीं,फटाफट करें चेक 

किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर

ई-केवाईसी करा सकते हैं. ऐसा नहीं करने की स्थिति में आप अगली किस्तों से वंचित रह सकते हैं.

इस वजह से अटक सकती है अगली किस्त

ई-केवाईसी के अलावा आपकी आगामी किस्ते अन्य वजहों से भी अटक सकती है.

आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो.

जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है.

तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं. इसके अलावा खाता नंबर गलत होने पर भी

आगामी किस्तों से आप वंचित रह सकते हैं. ऐसे में पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर

जाकर आवेदन स्टेटस पर गलत दी गई जानकारियों को सही कर लें.

लाभार्थी सूची में चेक करें अपना नाम

अगर आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपको

मिलेगी या नहीं तो सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर लाभार्थी सूची में

अपना नाम देख सकते हैं. इसके लिए नीचे दी गई प्रकिया का पालन करें.

> सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

> यहां Farmers Corner के सेक्शन में जाएं और Beneficiary List पर क्लिक करें.

> किसान अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करवाएं.

> अब Get Report पर क्लिक करें

> इसके बाद सामने आई लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं.

>13वीं किस्त को लेकर किसी भी समस्या के लिए यहां करें कॉल

किसानों को सालाना भेजे जाते हैं 6 हजार रुपये

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर

संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...