Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने दिलाई 1148 युवाओं को नौकरी
Job: कुशीनगर के नेबुआ-नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया ग्राम सभा स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में रोजगार मेला एवं महाभर्ती अभियान का आयोजन किया गया।
यह आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर जनसेवक पवन दूबे के नेतृत्व में हुआ।
रोजगार मेले में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर क्षेत्र के युवाओं का साक्षात्कार लिया।
कुल 1866 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 1148 युवक-युवतियों का विभिन्न पदों पर चयन हुआ।
रिलायंस मार्ट, टीवीएस, जेप्टो, अमेरिकोप, डिस्पोसेफ, रोटोस्टार, एटम वन, पॉलि रब और बंसल वायर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियां शामिल रहीं।

चयनित अभ्यर्थियों को बेहतर वेतनमान और विभिन्न रोजगार सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
ईयू ग्रुप के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह ने प्री-इंटरव्यू सेशन में युवाओं का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि चयनित कर्मचारियों को इंश्योरेंस, पीएफ, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जनसेवक पवन दूबे ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक युवा को रोजगार उपलब्ध कराना उनका संकल्प है।
उन्होंने कहा कि रोजगार से परिवारों की आय बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में सम्मानजनक रोजगार और सुरक्षित कार्य वातावरण मिलेगा।
ऐसे रोजगार मेले भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अवसर मिल सके।
रोजगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव का जन्मदिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
रिपोर्ट : अनिल कुमार सिंह
