Tiffany Trump: निजी भारत दौरे पर आगरा पहुंचीं टिफनी ट्रंप, ताजमहल का किया दीदार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tiffany Trump: निजी भारत दौरे पर आगरा पहुंचीं टिफनी ट्रंप, ताजमहल का किया दीदार

Tiffany Trump:  अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump इन दिनों निजी भारत दौरे पर हैं। इसी क्रम में वह उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर Agra पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध Taj Mahal का दीदार किया। इस दौरान उनके पति Michael Boulos भी उनके साथ मौजूद रहे।

ताजमहल पहुंचने पर दोनों ने स्मारक की भव्य वास्तुकला और ऐतिहासिक सौंदर्य को करीब से देखा। भ्रमण के दौरान उन्होंने ताजमहल परिसर में तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक स्मारक परिसर में समय बिताया।

- Advertisement -
- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार टिफनी ट्रंप दिल्ली पहुंचने के बाद चार्टर्ड विमान से आगरा आई थीं। उनका यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे।

ताजमहल दुनिया भर के पर्यटकों और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। इससे पहले भी कई वैश्विक नेता और प्रसिद्ध हस्तियां यहां आ चुकी हैं। टिफनी ट्रंप की यात्रा को लेकर भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Elsectricity: बिजली बिल पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार, उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता

Elsectricity: बिजली बिल पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार, उपभोक्ताओं की...

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...