करोड़ों farmers नोट कर लें 30 सितंबर तारीख, इसके बिना नहीं मिलेंगे 2000 रुपये
Farmers :देशभर के किसानों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी
पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का फायदा ले रहे हैं
या फिर लेना चाहते हैं तो आपको 30 सितंबर से पहले कुछ जरूरी काम को निपटा लेना है
यह भी पढ़ें :PM Kisan Yojana की लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक
केंद्र सरकार की तरफ से अबतक 14 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है.
अब सरकार किसानों को 15वीं किस्त का पैसा देगी. farmers के
खाते में सरकार 2000-2000 रुपये की 15वीं किस्त ट्रांसफर करेगी.
15वीं किस्त से पहले करें ये काम
सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जो भी किसान 15वीं किस्त का फायदा लेना चाहते हैं
उन सभी लोगों को ई-केवाईसी (e-KYC) वेरिफिकेशन कराना जरूरी है.
अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराई है तो आपको अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा.
करा सकते हैं ई-केवाईसी
किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए पीएम किसान मोबाइल ऐप (PM Kisan Mobile App) में ‘फेस
ऑथेंटिकेशन फीचर’ के साथ, दूरदराज क्षेत्रों के किसान अब घर बैठे ही बिना
ओटीपी (OTP) या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी कर सकते हैं.
यहां करें संपर्क
आपको बता दें अगर आपके खाते में अभी तक 14वीं किस्त का पैसा नहीं आया है
तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर या फिर
इस नंबर पर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा
ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी मेल करके अपनी समस्या बता सकते हैं.
शुरू हो गए हैं आवेदन
पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के लिए आवेदन शुरू हो गए हं.
जो भी किसान इस योजना का फायदा लेना चाहता है वह कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर के रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
इसके अलावा आप ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करके भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
