Hospital में नवजात के शव को नोंचने में गिरेगी गाज, सरकार ने बैठाई जांच
Hospital :बीते 14 अक्टूबर को डॉ राममनोहर लोहिया महिला चिकित्सालय परिसर में
कुत्तों को एक नवजात के शव को नोचते देखा गया था. अब इस मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है.
दरअसल, शासन के आदेश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक और
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने Hospital पहुंच कर मामले की जांच शुरू की.
CMS को लगाई फटकार
स्वास्थ्य महानिदेशक अंजू दुबे और संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य रचना गुप्ता ने पूछा कि
कुत्ते नवजात शिशु का शव कहां से ले आए. सिक्योरिटी गार्ड कहां गए थे.
उन्होंने CMS को भी जमकर फटकार लगाई. AD और JD ने
सीसीटीवी फुटेज को चेक करते हुएउन्हें अपने कब्जे में ले लिया.
इसके साथ ही अस्पताल के लेबर रूम और Hospital परिसर का गहनता से निरीक्षण किया.
गौरतलब है कि बीते शनिवार शाम करीब 5.30 बजे बजे आपातकालीन कक्ष के बाहर
सरकारी एंबुलेंस कर्मचारियों को एक कुत्ता मुंह में कुछ दबाकर भागता दिखा.
उन्होंने कुत्ते को घेरा, तो पता चला कि उसके मुंह में नवजात का शव है.
इस पर कर्मचारियों ने एंबुलेंस का हूटर बजाया, जिसके बाद कुत्ता शव को छोड़कर भाग गया.
मामले के सामने आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था.
जालौन में नवजात की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल
मंगलवार को जालौन के महिला अस्पताल में एक नवजात बच्ची की मौत हो गई.
मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के महिला जिला अस्पताल का है.
बच्ची की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
वहीं, डॉक्टरों ने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया. मामले की सूचना मिलते ही
मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया. अस्पताल में
हुई मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
