Homage:23 वी अस्थि कलश यात्रा का समाजसेवियो व कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने पुष्पांजलि अर्पित कर दि श्रद्धांजलि
Homage: प्रतिवर्ष अनुसार निरंतर विजया मित्र मंडल के द्वारा लावारिस अस्तियों को सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना, बेंड बाजो के साथ शहर के प्रमुख मार्गों जैसे बस स्टैंड, बारादरी, नया बाजार, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग के रास्ते होते हुए स्टेशन से हरिद्वार पहुंचकर हिंदू रीति रिवाज अनुसार विधि विधान से लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जन किया जाता है
जो की विजया मित्र मंडल द्वारा एक बहुत ही सराहनीय कार्य होने के साथ-साथ संपूर्ण देश के लिए एक अनोखी मिसाल है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा ओर आज विजया मित्र मंडल द्वारा निकाली 23 वी लावारिस अस्थि कलश यात्रा मुक्तिधाम परिसर से प्रारंभ हुई जिसका नया बाजार भौजू चौराहे पर समाज सेवियों व कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद वार्ड नंबर 08), रमेश पगारिया,केवल साहू, सुरेश लालवानी,बबलु यादव एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
