Alert: आ रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस,हो जाएं सावधान!अगले सात दिनों तक होगी बारिश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Alert: आ रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस,हो जाएं सावधान!अगले सात दिनों तक होगी बारिश

Alert: उत्तर भारत से ठंड लगभग खत्म हो गई है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी से वहां अभी सर्दी बरकरार है, लेकिन तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य भारत में 26 और 27 फरवरी को आंधी तूफान और तेज बारिश का दौर आने वाला है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके अलावा, नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अगले सात दिनों तक बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में ओले गिरे हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

इसके अलावा बर्फबारी भी हुई। वहीं, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी बरसात रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ी राज्यों में दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से तेज बारिश होगी।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 24 फरवरी से एक मार्च तक बारिश और बर्फबारी होगी। इसमें से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।

वहीं, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी गतिविधियां सामने आ सकती हैं। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में भी अगले छह से सात दिनों तक बारिश और आंधी तूफान आएगा।

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 24 और 25 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।

वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में 25 फरवरी, छत्तीसगढ़ में 24 और 25 फरवरी, तेलंगाना में 25 और 26 फरवरी और मध्य महाराष्ट्र में 26 फरवरी को बारिश होने जा रही है।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड में 26 और 27 फरवरी और छत्तीसगढ़ में 26 फरवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। हालांकि, उसके बाद न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related