Nails: इस समय गलती से भी न काटें नाखून,आपका घर छोड़कर चली जाएंगी मां लक्ष्मी; जीवन में झेलना पङेगा दरिद्रता
Nails: हाथ-पैरों के नाखून बढ़ जाना एक सामान्य शारीरिक क्रिया है. ऐसे में हर हफ्ते उन्हें काटना जरूरी होता है. लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि नाखून काटते वक्त बड़े-बुजुर्ग समझाते हैं कि इस वक्त नाखून मत काटो, यहां मत काटो.
वे ऐसा अनायास नहीं करते बल्कि इसके पीछे उनका अनुभव और ज्योतिष शास्त्र का विज्ञान छिपा होता है.
कहते हैं कि गलत वक्त और गलत दिन नाखून काटने से घर में बुरी शक्तियां जाग जाती हैं और नकारात्मक ऊर्जा हावी होने लगती हैं.
इससे परिवार पाई-पाई के लिए तरसने लग जाता है. आज हम आपको नाखून काटने से जुड़े ज्योतिष नियमों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.
किन दिनों में भूलकर भी न काटें नाखून?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के 3 ऐसे दिन हैं, जिनमें गलती से भी नाखून नहीं काटने चाहिए.
मंगलवार को भगवान हनुमान की भक्ति का दिन माना जाता है. कहते हैं कि अगर आप इस दिन नाखून काटते हैं तो इससे आपका पराक्रम और साहस कम होता है.
साथ ही भाई-बहनों से मनमुटाव भी बढ़ता है. वहीं गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति का दिन कहा जाता है.
इस दिन नाखून काटने से इससे पेट से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती हैं. साथ ही आपकी शिक्षा में रुकावट आने लगती है और ज्ञान घटने लग जाता है.
वहीं शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन नाखून काटने से घर में दरिद्रता हावी होने लगती है और बन रहे कार्यों में अटकाव आने लग जाता है.
नाखून काटने के सबसे अशुभ समय
धार्मिक विद्वानों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को रात में कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए.
यह वह वक्त होता है, जब धन की देवी घर में प्रवेश करती हैं. इस वक्त में पूजा- पाठ और दीया जलाकर उनका स्वागत करना चाहिए.
लेकिन जब उन्हें आप नाखून काटते हुए दिखते हैं तो वे अप्रसन्न होकर वापस चली जाती हैं.
जिससे घर की सारी सुख-समृद्धि धीरे-धीरे सूखने लग जाती है और परिवार कंगाल हो जाता है.
नाखून काटने का सही दिन और वक्त
आप मंगल, गुरुवार और शनिवार को छोड़कर किसी भी दिन नाखून काट सकते हैं.
लेकिन ध्यान रहे कि ये नाखून दिन के वक्त ही काटे जाने चाहिएं, रात में नहीं. नहाने के बाद नाखून कुछ मुलायम हो जाते हैं.
इसलिए उस वक्त उन्हें काटना ठीक रहता है. नाखून काटने के लिए उन्हें इकट्ठा करके डस्टबिन में डालें और फिर साबुन से हाथ धोना न भूलें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
