क्या आपने कभी देखे हैं नीले Apple? तस्वीर वायरल हुई तो लोगों ने पूछे अजीबोगरीब सवाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

क्या आपने कभी देखे हैं नीले Apple? तस्वीर वायरल हुई तो लोगों ने पूछे अजीबोगरीब सवाल

Apple: हम सभी ने सेब के कई रंग देखे होंगे जैसे लाल, पीला और

यहां तक कि हरा भी. लेकिन क्या आपने कभी नीले सेब के बारे में सुना है?

- Advertisement -
- Advertisement -

इन दिनों, नीले Apple सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

और कई लोग बेहद ही हैरान हैं कि आखिर नीला Apple कैसे पॉसिबल हो सकता है.

यह इंटरनेट पर काफी वायरल हो गई, लेकिन लोग यह नहीं समझ पा रहे कि तस्वीरें असली हैं

या नकली. इससे लोगों में यह सवाल भी उठने लगा है कि इसकी खेती कहां होती है और इसका रंग नीला कैसे हुआ.

लोगों ने नीले सेब के पीछे उठाया सवाल

क्योरा नाम के प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने सवाल पूछा, “क्या असल में

यह नैचुरली नीले रंग के Apple होते हैं?” जबकि कुछ का मानना है

कि नीले रंग के Apple नैचुरैली मौजूद होते हैं, जबकि अन्य इससे असहमत हुए.

एक अन्य यूजर ने लिखा, “नैचुरली से कोई नीला Apple नहीं होता है.

नीले रंग वाले फल अलग होते हैं, जैसे कि ब्लूबेरी. हालांकि, ब्लूबेरी अधिकतर लाल या बैंगनी रंग की होती हैं.

” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हां, नैचुरली नीले रंग के सेब होते हैं. नीला रंग बनाने वाला एंथोसायनिन है,

जो लाल गोभी और बैंगनी आलू जैसे अन्य फलों और सब्जियों में भी पाया जाता है.”

नीले सेब के पीछे क्या है सच्चाई?

उस यूजर ने यह भी बताया कि एंथोसायनिन एक पानी में घुलनशील रंगद्रव्य है

जो अपने पर्यावरण के पीएच स्तर के आधार पर रंग बदल सकता है.

इसलिए, जब एक सेब पकता है तो एंथोसायनिन एक नीला रंग पैदा करता है.

चर्चा थी कि जापान में नीले सेब की खेती और पैदावार होती है.

हालांकि, इसमें कोई सच्चाई नहीं है. कथित तौर पर, नीले रंग के सेब प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाते हैं

और यह आनुवंशिक संशोधन का परिणाम हो सकते हैं. अफवाह यह है

कि जापान और चीन में इस अनोखे फल को उगाने के प्रयास किए गए हैं.

हालांकि, वैज्ञानिकों को अभी तक सफलता नहीं मिली है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...