Health test: नि:शुल्क शिविर में 325 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Health test: नि:शुल्क शिविर में 325 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार

सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में आमजन का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

Health test: ज़नपद के विकास खण्ड नेबुआ-नौरंगिया स्थित पिपराबर सिवान ग्रामसभा में सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में आमजन हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

इस हेल्थ कैंप में बी.आर.डी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के पूर्व चिकित्सक डॉ के.एल.गुप्ता की देखरेख में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, परीक्षण एवं दवा उपलब्ध कराई गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

शिविर में 325 व्यक्तियों ने उपचार हेतु पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। इस अवसर पर आमजन की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया।

इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने आगंतुक सभी व्यक्तियों के लिए जलपान का भी प्रबंध कराया था।

शिविर में प्रमुख रूप से यशपाल कुशवाहा,श्रवण कुशवाहा, सुरेश प्रसाद,अजहर अली आदि उपस्थित रहे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...