Current:फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए करंट युक्त तार की चपेट में आकर तीन युवकों की हुई मौत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Current:फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए करंट युक्त तार की चपेट में आकर तीन युवकों की हुई मौत

Current: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र में फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए करंट युक्त तार की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत हो गई।

घटना के बाद से खेत मालिक लहरी कुशवाहा फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

खेत में मक्के और सब्जियों की फसल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपहा महतो टोला निवासी किसान लहरी कुशवाहा ने अपनी मक्के और सब्जियों की फसल को नील गाय और अन्य जानवरों से बचाने के लिए खेतों में लोहे का तार लगाकर उसमें करंट प्रवाहित कर दिया था।

सोमवार की रात लगभग 9 बजे सुरक्षा के लिए दौड़ाए गए करंट युक्त तार की चपेट में आकर विशाल (24), अमरजीत शर्मा (32) और अमरजीत का भांजा सन्नी (22) की मौत हो गई। सन्नी हाल ही में दिल्ली से लौटकर मामा के घर आया हुआ था।

घटना को लेकर गांव वालों में आक्रोश

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम कप्तानगंज योगेश्वर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

इस बीच, किसान लहरी कुशवाहा के फरार होने के बाद गांव वालों में आक्रोश बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर खेत में करंट (Current) का तार नहीं लगा होता, तो तीनों युवकों की जान नहीं जाती। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा उपायों और कृषि प्रथाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घर से गायब रहे युवकों की खोजबीन

वहीं रात भर घर से गायब रहे युवकों की खोजबीन के दौरान मंगलवार की सुबह उनके शव गांव के एक खेत के पास मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फसल सुरक्षा के नाम पर करंट युक्त तार के इस्तेमाल को लेकर आक्रोशित हैं।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...