Powerstar: रोमांस करते-करते पवन सिंह ने डिंपल को उठा लिया कंधे पर, 5 महीने बाद भी ट्रेंड कर रहा यह गाना..
powerstar: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के केवल पावरस्टार ही नहीं बल्कि रोमांस किंग भी हैं। उन्होंने भोजपुरी की सभी बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया है। फिल्मों के साथ उनके म्यूजिक वीडियो तहलका मचाते रहते हैं। इसी कड़ी में पवन सिंह का एक गाना ‘पांचे के नाचे’ सुनाते हैं जिसे लाखों लोगों ने देखा है। गाने को उनके साथ भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज ने आवाज दी है। डिंपल सिंह के साथ पवन सिंह ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है।
पवन सिंह औरर डिंपल सिंह की जोड़ी का करिश्मा
गाना यूट्यूब पर वेव म्यूजिक एंटरटेनमेंट चैनल पर रिलीज किया गया। पवन सिंह के साथ इसमें डिपल सिंह हैं। दोनों की जोड़ी ने फैन्स का दिल जीत लिया। ब्लैक लहंगे में डिपल सिंह की अदाएं बिल्कुल कातिलाना लग रही हैं। पवन सिंह डांस में उनके साथ कदम से कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के अगले सीन में डिंपल लाल रंग का लहंगा पहनती हैं। वहीं पवन सिंहं ब्लैक कुर्ते में दिखते हैं।
अभी भी ट्रेंड कर रहा गाना
पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने एक और हिट गाना दिया है। गाना ‘पांचे के नाचे’ को अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। गाने की लोकप्रियता का इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि यह 16 फरवरी को रिलीज किया गया था और ट्रेंडिंग लिस्ट में यह अभी भी 27वें नंबर पर है।
यूजर्स ने किया कमेंट
पवन सिंह के एक फैन ने कहा, ‘उनका हर एक गाना दिल को छू जाता है।’ एक ने लिखा, ‘ट्रेंडिंग का दूसरा नाम पवन सिंह है।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘वाह पवन भइया मजा आ गया सुनके।’ एक अन्य ने कहा, ‘यह आपकी आवाज का ही जादू है कि 5 महीने हो गए फिर भी यह ट्रेंडिंग में बना हुआ है।’
