Kirti Kulhari: कीर्ति कुल्हारी को सेक्स सीन करने में एक्स हसबैंड ने की थी मदद, बोलीं- मैं आंख बंद करके…
Kirti Kulhari: कीर्ति कुल्हारी अपने पति साहिल सहगल से अलग हो चुकी हैं।
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पति की तारीफ की। कीर्ति ने बताया कि साहिल जरा भी इनसिक्योर नहीं थे।
उन्होंने फोर मोर शॉट्स प्लीज! में बोल्ड सीन करने के लिए भी कीर्ति को मोटिवेट किया था।
वह इसमें जरा भी कम्फर्टेबल नहीं थीं। कीर्ति ने यह भी बताया कि बीते तीन-चार साल में वह कितनी बदलीं।
इमोशनल थीं कीर्ति
कीर्ति कुल्हारी फोर मोर शॉट्स प्लीज में बोल्ड रोल में हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए
एक इंटरव्यू में बताया कि इस वेब सीरीज में उनके एक्स हस्बैंड साहिल सहगल ने उनकी काफी मदद की।
साथ ही दूसरी शादी के सवालों को कैसे डील करना है उन्होंने यह भी सिखाया।
कीर्ति ने बताया कि वह अपनी पूरी जिंदगी ऐसी नहीं रही हैं। वह एक बहुत ही इमोशनल इंसान थीं।
उन्होंने अपने अंदर की सेंसिटिविटी बना रखी है लेकिन हायपर सेंसिसिटव इमोशनल इंसान को जाने दिया।
कीर्ति ने कहा, इमोशनल होना समस्या नहीं है लेकिन अगर आपको नहीं पता कि इससे डील कैसे करना है तो यह हो सकती है।
एक्स हस्बैंड ने किया सपोर्ट
कीर्ति ने बताया, मेरी शादी 2016 में हुई थी और मेरे एक्स हस्बैंड साहिल ने मुझे वाकई बहुत सपोर्ट किया।
वह ऐसे इंसान नहीं थे कि जो इनसिक्योर हैं और कहें कि नहीं तुम स्क्रीन पर किस नहीं कर सकती
या इंटीमेट सीन नहीं कर सकती। इंडस्ट्री में ऐसा है भी और मुझे ये सब बहुत रूढ़िवादी भी लगता है।
किरदार की जो जरूरत है उसके हिसाब से ढलने के लिए उन्होंने मुझे आत्मविश्वास और सपोर्ट दिया।
सेक्स का आइडिया हुआ नॉर्मल
फोर मोर शॉट्स में सेक्स सीन्स को देखना का हर लड़की का अलग नजरिया था।
कुछ लोगों में दूसरे से ज्यादा झिझक थी। कुछ को फर्क नहीं पड़ रहा था। मैं ऐसी स्थिति में थी जो इसके साथ सहज थी।
मैं सीन में खुली आंखों के साथ घुसती जा रही थी। कीर्ति ने बताया, बीते कुछ साल में मेरे दिमाग में सेक्स का आइडिया
बहुत नॉर्मल हो गया है। ये अब बड़ी बात नहीं है। आज मैंने अपने लिए सेक्स को नॉर्मलाइज कर लिया है।
मैं जिस तरह से बड़ी हुई हूं, सेक्स सीन करने में जरा भी कम्फर्टेबल नहीं थी। मझे पता ही नहीं था कि सेक्सी कैसे लगूं।
