Stone pelting: दुर्गा की विसर्जन यात्रा पर  पथराव, एक युवक की मौत, लोगों में आक्रोश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Stone pelting: दुर्गा की विसर्जन यात्रा पर  पथराव, एक युवक की मौत, लोगों में आक्रोश

Stone pelting: बहराइच में रविवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा पर गैर समुदाय के युवकों ने पथराव कर दिया।

जब तक लोग कुछ समझ पाते, फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। बवाल की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी को मौके पर भेजा गया। घटना के बाद इलाके में तनाव बना है। मामला हरदी थाना क्षेत्र का है।

महराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन हो रहा था। यात्रा में शामिल लोग नाचते-गाते और जयकारा लगाते जा रहे थे।

इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने को कहा। इस पर विवाद हो गया

गैर समुदाय के लोगों ने भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया

मामला बढ़ने पर गैर समुदाय के लोगों ने भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद उपद्रवियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

फायरिंग में रेहुवा मंसूर गांव का रहने वाला गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी और पुलिस बल पहुंचा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...