Police raid : पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का किया भंडाफोड़, एक महिला समेत दो लोग गिरफ्तार
Police raid: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस ने देह व्यापार की
गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है
और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया.
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार
पुलिस आयुक्तालय के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई.
इस दौरान वहां से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया.
वरिष्ठ निरीक्षक संतोष चौधरी ने बताया, “पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी
कि एक महिला सहित दो लोग देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं
और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने वसई के
तुंगरेश्वर फाटा इलाके में जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया.
इस दौरान दो महिलाओँ को भी बचाया गया. अधिकारी ने कहा कि
दोनों आरोपियों के पास से एक ऑटोरिक्शा और अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनैतिक व्यापार
(रोकथाम) अधिनियम (पीआईटीए) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
