parking:पार्किंग पर कब्जे के लिए भिड़ीं तीन महिलाएं, दांत से काटा, वीडियो वायरल
parking: उत्तर प्रदेश के आगरा में पार्किंग पर कब्जे जमाने के लिए तीन महिला
आपस में भीड़ गईं। एक महिला ने दूसरी के हाथ पर बुरी तरह काट लिया। इसका एक वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ये मामला कैलाश विहार के अनंतश्री अपार्टमेंट का है।
आरोप है कि फ्लैट बेचने के बाद महिला कार पार्किंग पर अपना हक जता रही है।
उसी पर कब्जा करने आई थी। पुलिस के मुताबिक अनंतश्री अपार्मेंट के फ्लैट नंबर
406 में रहने वाली रश्मीत कौर पत्नी जसप्रीत के साथ मारपीट हुई थी।
रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाला मिनाक्षी बंसल पत्नी अभिनंदन बंसल का पहले इस अपार्टमेंट में फ्लैट
था जिसे कई साल पहले उन्होंने बेच दिया था। लेकिन गैराज पर कब्जा नहीं दिया था।
वहीं सोसाइटी ने गैराज जसप्रीत को दे दिया। दो दिन पहले मिनाक्षी बंसल सोसाइटी में आईं थीं।
गुरुवार को पार्किंग के कब्जे को लेकर ही महिलाएं आपस में भीड़ गईं।
किसी ने मारपीट का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
