Brutality: 46 साल के व्यक्ति ने घर में घुसकर 16 साल की लड़की से की दरिंदगी, पिता घर पहुंचा तो आरोपी ने दी धमकी 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Brutality: 46 साल के व्यक्ति ने घर में घुसकर 16 साल की लड़की से की दरिंदगी, पिता घर पहुंचा तो आरोपी ने दी धमकी

Brutality: झांसी में 46 साल के व्यक्ति ने घर में घुसकर 16 साल की लड़की से दरिंदगी की। इस बीच पिता घर पहुंचा तो आरोपी ने धमकी दी।

उन पर हमला करने की कोशिश की। पिता ने बाहर भागकर पड़ोसियों को बुलाया,

- Advertisement -
- Advertisement -

तब आरोपी घर से निकला। उसकी पिता के साथ नोकझोंक हुई, फिर वह फरार हो गया।

घटना मोंठ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी के घर में घुसने, पिता के आने और आरोपी के भागने का CCTV सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

7 साल पहले लड़की की मां के साथ भी दरिंदगी हुई थी। कुछ समय बाद मां की मौत हो गई। इसके बाद से लड़की सदमे में रहने लगी। वह मानसिक रूप से कमजोर है।

पिता ने बताया, शनिवार सुबह मैं गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर मजदूरी करने गया।

घर पर बेटी और मेरे पिता थे। पिता जी को कम दिखाई और सुनाई देता है। दोपहर में पड़ोस के गांव का एक व्यक्ति जबरन घर में घुसा और बेटी के साथ दरिंदगी करने लगा।

पहले तो मुझे देखकर वह सन्न रह गया:पिता

मैं खाना खाने के लिए दोपहर करीब 12:15 बजे घर पहुंचा। अंदर पहुंचकर देखा कि पड़ोस के गांव का

महेंद्र कुमार राजपूत कमरे में बेटी के साथ रेप कर रहा था। पहले तो मुझे देखकर वह सन्न रह गया।

मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह मुझे मारने के लिए दौड़ा। परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मुझे घर से भगा दिया।

पिता घर से दौड़कर बाहर आया, पड़ोसी को बताया

रेप की घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दोपहर 12 बजकर 31 मिनट 10 सेकेंड पर पिता पैदल आते हैं

और घर के अंदर दाखिल हो जाते हैं। कमरे में आरोपी महेंद्र बेटी के साथ दरिंदगी कर रहा होता है।

आरोपी उनको धमकाता है तो 45 सेकेंड बाद ही वह चीखते-चिल्लाते हुए बाहर आ जाते हैं।

वह पड़ोसी को बुलाकर घटना के बारे में बताते हैं। 12 बजकर 32 मिनट 12 सेकेंड पर आरोपी भी घर के बाहर आ जाता है।

वह लड़की के पिता से नोकझोंक करने लगता है। तुरंत पिता घर के अंदर जाते हैं और हाथ पकड़कर बेटी को बाहर ले आते हैं।

तब तक आरोपी भाग जाता है। इसके बाद ग्रामीण जुट जाते हैं। बेटी ने आपबीती बताई तो गांव वाले दंग रह गए।

मां के साथ भी हुई थी दरिंदगी ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है।

करीब 7 साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने उसकी मां के साथ दरिंदगी की थी। केस कोर्ट में चल रहा है।

पत्नी के बाद बेटी के साथ दरिंदगी की घटना ने पिता को झकझोर दिया। वह सदमे में हैं। घटना के बाद पीड़िता भी डरी-सहमी है।

” 16 साल की बच्ची से रेप का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात की है। केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, SP सिटी

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Examination: होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न

Examination: होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से...

Award: उत्कृष्ट उद्यमियों को मिलेगा पुरस्कार, आवेदन की अंतिम तिथि 02 मई 2026

Award: उत्कृष्ट उद्यमियों को मिलेगा पुरस्कार, आवेदन की अंतिम...