Love affair:लिव इन में रहने के बाद महिला ने सिपाही से कर ली शादी, पति ने फोन उठाना किया बंद तो पहुंच गई ससुराल, फिर…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love affair:लिव इन में रहने के बाद महिला ने सिपाही से कर ली शादी, पति ने फोन उठाना किया बंद तो पहुंच गई ससुराल, फिर…

love affair: यूपी के बरेली में सिपाही के प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है।

सिपाही ने प्रेम विवाह करने के बाद महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

इससे गुस्साई महिला ने शुक्रवार को हंगामा कर सिपाही के घर में घुसने की कोशिश की,

लेकिन परिजनों ने घर के दरवाजे नहीं खोला। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने

महिला को समझाया। पूरे दिन हंगामे के बाद महिला घर लौट गई।

महिला के मुताबिक फरीदपुर की पुलिस चौकी सामने रहने वाले सिपाही लखीमपुर में तैनात है।

इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध (love affair) हो गए। महिला सिपाही के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी।

महिला के गर्भवती होने पर सिपाही ने गर्भपात करा दिया। कुछ दिन पहले सिपाही ने महिला से प्रेम विवाह कर लिया।

इसके बाद उसे कुछ दिन मायके में रहने के लिए कहा था। आरोप है

कि 20 दिन बीतने के बाद भी सिपाही महिला को लेने नहीं पहुंचा।

महिला ने कॉल की तो तो सिपाही ने फोन बंद कर लिया। महिला शुक्रवार को फरीदपुर पहुंची।

उसने फरीदपुर थाने की चौकी के सामने स्थित सिपाही के घर पर हंगामा करते हुए

मेन गेट खटखटाने शुरू कर दिए। सिपाही के परिवार वालों ने छत से महिला को वापस

लौटने का इशारा करके दरवाजे न खोलने के लिए कहा। इसके बाद महिला गली में हंगामा करने लगी।

महिला का हंगामा सुनकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने महिला को समझा कर शांत किया।

फरीदपुर इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने बताया कि महिला को लखीमपुर या गोला गोकरननाथ में मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...