World Cup 2022 की यह छः गेंद कभी नहीं भूलेगा नामीबिया, रो-रो कर खिलाड़ियों का बुरा हाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

World Cup 2022 की यह छः गेंद कभी नहीं भूलेगा नामीबिया, रो-रो कर खिलाड़ियों का बुरा हाल

world cup 2022: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने नामीबिया को टी20 विश्व कप के

क्वालिफाइंग ग्रुप ए मेंगुरूवार को सात रन से हरा दिया जिससे

- Advertisement -
- Advertisement -

इस ग्रुप से नीदरलैंड्स ने दूसरी टीम के रूप में सुपर-12 में जगह बना ली.

6 गेंदों ने किया नामीबिया का सपना चकनाचूर

यूएई ने तीन विकेट पर 148 रन बनाने के बाद नामीबिया की कड़ी चुनौती को आठ

विकेट पर 141 रन पर थाम लिया. यूएई की तीन मैचों में यह पहली जीत रही जबकि नामीबिया को तीन

मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा. यूएई और नामीबिया के दो-दो अंक रहे.

इस ग्रुप से श्रीलंका और नीदरलैंड्स के चार-चार अंक रहे और दोनों टीमें सुपर 12 में पहुंच गयीं.

आखिरी ओवर में नामीबिया को 14 रनों की दरकार थी लेकिन शानदार फिफ्टी जड़ने

वाले डेविड वीस आखिरी ओवर में आउट हो गए और टीम मैच हार गई.

फूट फूट कर रोए नामीबिया के खिलाड़ी

नीदरलैंड्स के दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. नीदरलैंड्स ने उम्मीद भी नहीं की थी

कि उसे दिलचस्प अंदाज में सुपर 12 में जगह मिल जाएगी. यूएई के खिलाफ मिली हार के बाद

नामीबिया के खिलाड़ी फूट फूट कर रो रहे थे क्योंकि एक ऐतिहासिक मौका उनके हाथ से छूट गया था.

पहले ही मैच एशिया चैंपियन को धूल चटाने के बाद नामीबिया की टीम पटरी से उतर गई

और टी20 वर्ल्डकप के राउंड 1 में ही उसका सफर समाप्त हो गया.

आखिरी ओवर में 14 रन नहीं बना सका नामीबिया

यूएई के वसीम मोहम्मद को 41 गेंदों पर 50 रन बनाने और 16 रन पर एक विकेट लेने के लिए प्लेयर

ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. यूएई के कप्तान चुनदनगपोयिल रिजवान ने

29 गेंदों पर नाबाद 43 और बासिल हमीद ने 14 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाये.

हमीद ने अपनी आतिशी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए जो अंत में निर्णायक साबित हुए.

नीदरलैंड की सुपर 12 में एंट्री

नामीबिया ने खराब शुरूआत करते हुए अपने सात विकेट मात्र 69 रन पर गंवा दिए थे.

लेकिन डेविड वीसा ने मात्र 36 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

वीसा पारी के आखिरी ओवर में चौथी गेंद पर आउट हुए और उनके आउट होते ही

नामीबिया की उम्मीदें टूट गयीं. स्टेडियम में नीदरलैंड्स के कुछ समर्थक मौजूद थे

जो इसके बाद जश्न मनाने लगे क्योंकि उनकी टीम का सुपर 12 में प्रवेश तय हो चुका था.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...