Hyundai offer:लूट सको तो लूट लो ! बस कुछ दिन का ऑफर, हुंडई की कारों पर एक लाख तक छूट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Hyundai offer:लूट सको तो लूट लो ! बस कुछ दिन का ऑफर, हुंडई की कारों पर एक लाख तक छूट

hyundai offer: त्योहारी सीजन आते ही कार कंपनियां ग्राहको को लुभाने के लिए धांसू डिस्काउंट ऑफर

लेकर आती हैं. अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं और महंगी कीमत के कारण कार नहीं ले पा रहे हैं

- Advertisement -
- Advertisement -

तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, कार निर्माता कंपनी हुंडई अपनी गाड़ियों पर 1 लाख तक की भारी छूट दे रही है.

हालांकि यह छूट सिर्फ सीमित समय के लिए है. आइए जानें Hyundai की किन गाड़ियों पर कितनी छूट मिल रही है.

Hyundai Kona Electric

यह कंपनी की एक इलेक्ट्रिक कार है. सबसे ज्यादा छूट इसी कार पर है.

Hyundai Kona Electric कार पर 1 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है.

लेकिन इसके साथ कोई एक्सचेंज या कॉर्पोरेट फायदा नहीं मिल रहा है.

इस कार में 39 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है. यह बैटरी 136 hp और 395 Nm प्रोड्यूस कर सकती है. गाड़ी फुल चार्ज होकर 452 km की रेंज ऑफर करती है.

Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai ने अपनी Grand i10 Nios कार पर 48 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है.

यह कार तीन पावरट्रेन यानी तीन इंजन के साथ मिलती है. इसमें मैनुअल गियरबॉक्स और AMT गियरबॉक्स जैसे

विकल्प मिल जाते हैं. कार की कीमत 5.43 लाख रुपये से शुरू होती है.

Hyundai Aura

यह एक धांसू कार है जो मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज जैसे कारों को टक्कर देती है.

इस कार में 1.2 लीटर का इंजन शामिल किया गया है. हुंडई इस कार पर कुल 33,000 रुपये तक की भारी छूट दे रही है.

Hyundai i20

कंपनी की इस त्योहारी डिस्काउंट लिस्ट में Hyundai i20 को जोड़ा गया है

जिस पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसमें एक्सचेंज बोनस और नकद छूट शामिल है.

बता दें कि, यह डिस्काउंट ऑफर हैचबैक के मिड-स्पेक मैग्रा और स्पोर्टज वेरिएंट कार पर मिल रहा है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related