महिला ने मिलाया प्रेमी को फोन, बोली- pregnancy kit लेकर घर आ जाओ, जमकर हुआ विवाद और फिर…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

महिला ने मिलाया प्रेमी को फोन, बोली- pregnancy kit लेकर घर आ जाओ, जमकर हुआ विवाद और फिर…

pregnancy kit:चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में महिला रेलकर्मी खुशबू की हत्या के संबंध में पुलिस ने

चौंकाने वाला खुलासा किया. पुलिस के मुताबिक, खुशबू की हत्या उसमे

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रेमी राहुल कुमार प्रजापति उर्फ बिट्टू (ग्राम ओडवार निवासी) ने ही की थी.

दोनों के प्रेम प्रसंग चल रहा था. खुशबू विधवा थी और रेलवे में उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी.

राहुल भी विधुर था. दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने एकसाथ जीने मरने की कसमें भी खाईं.

इस दौरान दोनों ने आपस में संबंध भी बनाए. खुशबू पर शादी करने का राहुल की ओर से दबाव बनाया जा रहा था

लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी. दो दिन पहले मंगलवार की दोपहर खुशबू ने राहुल को फोन कर बताया कि

उसे लगता है कि वह प्रेग्नेंट है. उसने राहुल को एक प्रेगनेंसी(pregnancy kit) किट लेकर मिलने के लिए बुलाया.

जब राहुल उसके घर पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान खुशबू ने गुस्से में राहुल को तमाचा जड़ दिया,

जिसके बाद राहुल आक्रोश में आया और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

खुशबू रवी नगर इलाके में अपने महिला सहकर्मी डॉली के साथ रहती थी. दोनों विधवा थीं.

पति की मौत के बाद दोनों को रेलवे में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी.

मंगलवार शाम को करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब डॉली ने खुशबू को फोन किया तो उसने नहीं उठाया.

डाली कमरे पर पहुंची तो बाहर का दरवाजा खुला हुआ था. कमरे के अंदर गई

तो देखा कि खुशबू मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई है. डॉली को पहले लगा कि शायद खुशबू सो रही है

इसलिए उसे जगाने का प्रयास करने लगी. काफी प्रयास के बाद जब खुशबू नहीं उठी तो

उसने पड़ोसियों को सूचना दी. दोनों ने खुशबू की बहन अलीनगर निवासिनी सुलेखा को फोन कर जानकारी दी.

आनन-फानन में सभी लोग वहां पहुंचे और खुशबू को लेकर रेलवे

लोको अस्पताल गए. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related