Stock Market :रेपो रेट बढ़ाए जाने की उम्‍मीद के बीच शेयर बाजार में आज भी ग‍िरावट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Stock Market :रेपो रेट बढ़ाए जाने की उम्‍मीद के बीच शेयर बाजार में आज भी ग‍िरावट

Stock Market :मंदी का आशंका और आरबीआई (RBI) की तरफ से रेपो रेट बढ़ाए जाने की उम्‍मीद के बीच

शेयर बाजार (Stock Market ) में आज भी ग‍िरावट देखी गई. ग्लोबल मार्केट में द‍िखाई दी

- Advertisement -
- Advertisement -

सुस्ती के बीच अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख देखा गया. कारोबारी सत्र के शुरुआत में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स

और न‍िफ्टी ने लाल न‍िशान के साथ कारोबार की शुरुआत की.

कारोबारी सत्र की शुरुआत में 30 शेयर वाला सेंसेक्‍स 397.39 अंक ग‍िरकर 56,710.13 अंक के स्‍तर पर खुला.

इसके अलावा 50 शेयर वाले न‍िफ्टी में भी शुरुआती ग‍िरावट द‍िखाई दी और यह 137 अंक ग‍िरकर 16,870.55 अंक पर खुला.

न‍िफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

शेयर बाजार(Stock Market ) खुलने के बाद सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी में और बड़ी ग‍िरावट देखी गई.

सुबह करीब 9.20 बजे सेंसेक्‍स के 30 में से 27 शेयर में ग‍िरावट देखी गई.

सबसे ज्‍यादा करीब 2 प्रत‍िशत की ग‍िरावट एचडीएफसी बैंक के शेयर में देखी गई.

वहीं, डॉ रेड्डी का शेयर 1.1 प्रत‍िशत चढ़कर कारोबार करता देखा गया.

बाजार खुलने के बाद न‍िफ्टी और ग‍िरकर 16,860.85 अंक के स्‍तर पर आ गया.

न‍िफ्टी के टॉप गेनर्स में POWER GRID, SUN PHARMA, DR REDDY, CIPLA और TATA MOTORS के शेयर रहे.

वहीं, टॉप लूजर्स में INDUSIND BANK, SBI LIFE, HDFC LIFE, HDFC और ONGC के शेयर रहे.

अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख

दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट में लगातार सुस्ती देखी जा रही है. अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख रहा.

डाओ जोंस 700 प्‍वाइंट की रेंज में कारोबार करने के दौरान 125 अंक फिसलकर बंद हुआ.

डाओ और S&P 500 लगातार ग‍िरावट का यह छठा द‍िन है. नैस्डैक 27 अंक चढ़कर बंद हुआ.

SGX निफ्टी 112 अंक लुढ़ककर 16926 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. मंदी की आशंका और महंगाई की चिंता बाजार पर हावी है.

लगातार पांचवे द‍िन ग‍िरकर बंद हुआ बाजार

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल रहा

और अंत में सेंसेक्‍स व न‍िफ्टी लगातार पांचवे द‍िन ग‍िरकर बंद हुआ.

विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार से पैसा निकालने के कारण निवेशक सतर्क बने हुए हैं.

कारोबारी सत्र के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 37.70 अंक की गिरावट के साथ 57,107.52 अंक पर बंद हुआ.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.90 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,007.40 अंक पर बंद हुआ.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...