पुलिस को मिला अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन, सड़क सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

पुलिस को मिला अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन, सड़क सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Interceptor vehicle: कुशीनगर यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कुशीनगर पुलिस को यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के प्रयासों के क्रम में मिले इस वाहन से जिले में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आधुनिक तकनीक से लैस यह इंटरसेप्टर वाहन हाईटेक स्पीड राडार गन और कैमरों से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से चलते वाहनों की गति की सटीक निगरानी की जा सकेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके अलावा वाहन में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए आधुनिक ब्रेथ एनालाइजर उपकरण भी उपलब्ध है। इंटरसेप्टर वाहन में लाउडस्पीकर और एलईडी डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनके जरिए वाहन चालकों और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की भी अपील की है।

नए इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

जिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, 30 नवजात बालिकाओं को मिली बेबी किट

जिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, 30 नवजात...