Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
Arrested: कुशीनगर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवापट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को थाना बरवापट्टी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 48 अदद 8 PM फ्रुटी पैक (प्रत्येक 180 एमएल) और 23 अदद रॉयल स्टेग (प्रत्येक 375 एमएल) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू कुमार पुत्र अशोक महतो निवासी जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार तथा धनंजय कुमार पुत्र चन्द्रिका महतो निवासी जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना बरवापट्टी पर मु0अ0सं0 45/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस अभियान में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशील कुमार गौतम, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल सुधीर कुमार की टीम शामिल रही।पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
स्रोत: पुलिस मिडिया सेल कुशीनगर
