inspection: महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

inspection: महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

inspection: कुशीनगर जिले में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सखी “वन स्टॉप सेंटर” का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं, रिकॉर्ड रखरखाव, स्टाफ की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को त्वरित, संवेदनशील और समेकित सहायता हर हाल में उपलब्ध कराई जाए।

- Advertisement -
- Advertisement -

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि केंद्र पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को बिना किसी देरी के पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, कानूनी परामर्श और काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाए। साथ ही केंद्र की स्वच्छता, सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद प्रशासन और पुलिस विभाग महिला सशक्तीकरण एवं उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, केंद्र प्रबंधक रीता यादव, पीआरओ उपेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...