Handicapped:दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल सहित विभिन्न उपकरण किए गए वितरण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Handicapped:दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल सहित विभिन्न उपकरण किए गए वितरण

Handicapped: जनपद के हाटा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कुशीनगर द्वारा आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम में दर्जनों दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजन को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ 

कार्यक्रम का शुभारंभ हाटा विधायक मोहन वर्मा, हाटा ब्लॉक प्रमुख आरजू राव, एमएलसी प्रतिनिधि सुधीर राव, जिला दिव्यांगजन अधिकारी अभय पांडे, डीसी मनरेगा कुशीनगर तथा एडीओ पंचायत हाटा चंद्रिका प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान और अधिकारों के प्रति संकल्पित है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपनी दैनिक जरूरतों को सुगमता से पूरा कर सकेंगे तथा रोजगार एवं शिक्षा के अवसरों से बेहतर ढंग से जुड़ पाएंगे।

इस दौरान हाटा ब्लॉक के सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में हाटा विधायक मोहन वर्मा एवं जिला दिव्यांगजन अधिकारी अभय पांडे ने हरी झंडी दिखाकर उपकरणों से लैस लाभार्थियों को रवाना किया। समारोह में उपस्थित दिव्यांगजन तथा उनके परिजनों ने सरकार एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...