Unity journey:जिले में उमड़ा जनसैलाब,सरदार पटेल की जयंती पर निकली एकता यात्रा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Unity journey:जिले में उमड़ा जनसैलाब,सरदार पटेल की जयंती पर निकली एकता यात्रा

Unity journey: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विधानसभावार पदयात्रा के क्रम में सोमवार को कुशीनगर विधानसभा की भव्य एकता यात्रा निकाली गई और अखंड राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके सपने साकार करने का संकल्प लिया गया।

मुंडेरा रतनपट्टी मठ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुशीनगर विधायक पी०एन० पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ,पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय, पूर्व विधायक पवन केडिया, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल निकाली गई एकता यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

रामनगर, सोनबरसा,भरटोली, विशुनपुरा,बुद्ध नगरी, कुशीनगर, एयरपोर्ट तिराहा, होटल ओम रेजीडेंसी होते हुए एकता यात्रा बेनेट क्लब परिसर में जनसभा में परिवर्तित हो गई।

देश की राष्ट्रीय चेतना के केंद्र हैं

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल इतिहास के महानायक होने के साथ ही आज भी देश की राष्ट्रीय चेतना के केंद्र हैं।

अगर सरदार पटेल न होते तो आज भारत का नक्शा कुछ और होता। अखंड भारत का जो स्वरूप हमें आज दिखाई देता है, इसके शिल्पी के रूप में पूरा भारत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति सदैव कृतज्ञता ज्ञापित करता है।

देश के अंदर सैकड़ों रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाने और फिर भारत के वर्तमान स्वरूप को उन्होंने उस समय जिस दूरदर्शिता और सूझ-बूझ के साथ लागू किया था, आज वह भारत हम सबको देखने को मिलता है। कहा कि पद यात्रा का उद्देश्य जन जन तक एकता का संदेश देना है।

भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है

डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के नेतृत्व में सरदार पटेल का एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर पटेल के सपनों को साकार किया। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय ने कहा कि गुजरात में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसमें भारत के सभी नागरिकों का सहयोग समाहित है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है।

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि और मजबूत नेतृत्व ने भारत को एक सशक्त संघीय ढांचा प्रदान किया। उनकी जयंती पर निकाली गई यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने का प्रतीक है।

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी और देश की विविधता को एकता में बदला।

आजादी के समय उन्होंने पाकिस्तान समेत कई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए देश को सुरक्षित रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूती में सरदार पटेल की योगदान को भी अहम माना जाता है।

जनसभा को पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, राकेश जायसवाल,किरन जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड ने भी सम्बोधित किया।

इस यात्रा में शामिल रहे 

इस अवसर पर सन्तोष दत्त राय, डॉ सीमा गुप्ता, चन्द्र प्रभा पाण्डेय, अमित पाण्डेय,कृष्ण कुमार जायसवाल, शुभम दीक्षित,आद्या पाण्डेय, अमरजीत कुशवाहा, किन्नरेश चौबे, राजेश राव, बच्चा सिंह, अनिल प्रताप राव, डॉ छेदी शर्मा, डॉ टीएन राव,पुण्य प्रकाश तिवारी,कस्तूरचंद जायसवाल, ,रुपम सिंह, सीता गुप्ता, उमेश उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह, गिरिजेश सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...