Rain: धुंध और धुएं से घिरे शहर,बारिश से मिल सकती है कुछ राहत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: धुंध और धुएं से घिरे शहर,बारिश से मिल सकती है कुछ राहत

Rain: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। प्रदूषण विभाग के मानकों के अनुसार हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा 4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक होनी चाहिए, लेकिन दीपावली के बाद यह 20 फीसदी से अधिक बढ़कर 83 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह वृद्धि वाहनों के उत्सर्जन, लकड़ी, कोयला और उपलों के जलने तथा सड़क जाम की वजह से हो रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

कार्बन मोनोऑक्साइड एक रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन जहरीली गैस है, जो शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित करती है। इससे गले में खराश, खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं।

इन सावधानियों से बचाव संभव

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण के बढ़े स्तर पर मास्क का इस्तेमाल करें, और कोशिश करें कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। घरों में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था रखें और बंद स्थानों पर गैस हीटर या कोयला न जलाएं।

इसके अलावा कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर लगवाने की सलाह दी गई है। किसी भी तरह की गैस लीक या दम घुटने जैसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मौसम में बदलाव, सोमवार को हल्की बारिश की संभावना

इधर, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.6°C और न्यूनतम तापमान 18.2°C दर्ज किया गया। हवा में आद्रता का स्तर 53% से 92% के बीच रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद दिन का तापमान 30°C और रात का तापमान 17°C से नीचे जा सकता है, जिससे प्रदूषण में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...