Arrested: दीवाली में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 640 लोग हिरासत में

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Arrested: दीवाली में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 640 लोग हिरासत में

Arrested: बंगाल मे काली पूजा उत्सव और दिवाली के दौरान प्रतिबंधों की अनदेखी करने पर कोलकाता पुलिस ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई की। प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने, हुड़दंग मचाने और जुआ खेलने जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल कुल 640 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने 852.45 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे और 68.4 लीटर अवैध शराब जब्त की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

गिरफ्तार किए गए लोगों में 451 पर हुड़दंग मचाने, 183 पर अवैध पटाखे फोड़ने और छह पर जुआ खेलने का आरोप है।

इसके अलावा कोलकाता यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। बिना हेलमेट पिछली सीट पर सवारी करने, पटाखे फोड़ने, हुड़दंग मचाने और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कुल 882 मामलों में चालान काटे गए।

अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 99 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 156 लोगों पर यातायात नियम तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज हुआ।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों में कानून का पालन करें और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...