रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए RPF पोस्ट प्रभारी,विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए RPF पोस्ट प्रभारी,विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप

Bribe: यूपी के अंबेडकरनगर में घूस लेते अकबरपुर के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी के साथ तीन गिरफ्तार हुए।

आरोपियों ने रेलवे फाटक तोड़ने के मुकदमे से नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

आरोपी रिश्वत के 20 हजार रुपए ले चुके थे और 40 हजार की दूसरी किश्त लेते हुए पकड़े गए। उसी समय विजलेंस ने छापामार कर पकड़ा।

जौनपुर के आरपीएफ इंस्पेक्टर को अकबरपुर का प्रभार दिया गया है।

वेंडर के जरिए आरपीएफ के लेनदेन पर हुई छापेमारी, देर रात तक चली जांच व कार्रवाई

रेलवे की विजलेंस की लखनऊ और प्रयागराज से आई टीम की ओर से रेलवे स्टेशन अकबरपुर पर छापा मारा था।

छापे के पूर्व नगर में किसी स्थान पर एक व्यक्ति से ऑनलाइन रुपये लेनदेन की जानकारी ली गई थी। इसके बाद एक वेंडर को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही टीम आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

शुक्रवार के दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक तीन सरकारी लग्जरी वैन रेलवे स्टेशन के बाहर आकर रुकी।

वैन से उतरे कई लोग लगभग दौड़ते हुए स्टेशन प्लेटफार्म पर कमलेश नाम के वेंडर को घेर कर पकड़ लिया।

इससे स्टेशन खासकर वेंडरों, दुकानदारों और कुलियों में खलबली मच गई।

टीम वेंडर को लेकर अकबरपुर आरपीएफ पोस्ट पर पहुंची और बंद कमरे में उससे पूछताछ शुरू की।

बाद में पूछताछ की जद में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी भी आ गए।

इससे टीम ने आरपीएफ शाहगंज और जौनपुर के प्रभारी, कमांडेंट वाराणसी एवं प्रयागराज भी पहुंच गए।

बताया गया है कि गिरफ्तार वेंडर के क्यूआर कोड वाले खाते में पोस्ट प्रभारी ने कई लोगों से पैसा मंगवाया था।

शुक्रवार को भी किसी से पैसा उसके पास जाकर वेंडर ने खाते में लिया था।

विजलेंस टीम अकबरपुर पोस्ट के कंप्यूटर डेस्कटॉप और प्रिंटर को कब्जे में लेकर जांच और पूछताछ कर रही है।

देर रात तक पूछताछ जारी थी। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों को इससे अलग रखा गया है। घूसखोरी मामले की जांच चल रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...