Yoga Day: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Yoga Day: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Yoga Day: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, रविन्द्रनगर में योग सप्ताह (15 जून से 21 जून) का शुभारंभ माननीय विधायक पडरौना मनीष जायसवाल और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व उपाध्यक्ष बीज विकास निगम राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

इस वर्ष की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रखी गई है, जो एक स्वस्थ पृथ्वी और मानवता के लिए योग के महत्व को रेखांकित करती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस उद्घाटन समारोह में योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार वज्रासन, ताड़ासन, भद्राशन, त्रिकोणासन, अर्धचक्रासन, प्राणायाम, शवासन, उष्ट्रासन और वृक्षासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेज के छात्र, एनसीसी, स्वयंसेवी संस्थाएं, योग संस्थान और दर्जनों महिलाएं, पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हुए।

योग को बनाएं जीवन का हिस्सा: विधायक मनीष जायसवाल

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और निरोग रहा जा सकता है।

उन्होंने 21 जून को होने वाले मुख्य योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। वहीं, राजेश्वर सिंह ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए इसके वैश्विक महत्व पर जोर दिया।

जिलेभर में योग सप्ताह की तैयारियां

योग सप्ताह के तहत जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 21 जून के मुख्य आयोजन में योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं और बच्चों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पी.के. राय, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक पीयूष सिंह, क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दयाशंकर, जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. अशोक सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, जिला कोषाध्यक्ष मृगेंद्र राव सहित उदित नारायण इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

21 जून को होगा मुख्य आयोजन

जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। अधिकारियों को व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न होने के निर्देश दिए गए हैं।

योग सप्ताह के दौरान समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों से मुख्य आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...