Suicide: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रेम प्रसंग में असफलता बनी वजह

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Suicide: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रेम प्रसंग में असफलता बनी वजह

Suicide: नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कोटवा बाजार में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय बलवंत, पुत्र पारस, ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, बलवंत शनिवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

- Advertisement -
- Advertisement -

रविवार सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय बलवंत का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक सिंह, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, उपनिरीक्षक अमित शर्मा, दीवान अखिलेश, कांस्टेबल यशवंत यादव, संतोष यादव और दीपक यादव मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

एक किशोरी से चल रहा था प्रेम प्रसंग 

ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बलवंत का गांव के ही एक अन्य टोले की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

वह उससे शादी करना चाहता था और इस बात को लेकर परिजनों से जिद कर रहा था। परिजनों ने उसे मनाने के लिए पेड़ बेचकर 5,000 रुपये भी दिए थे।

बताया जा रहा है कि बलवंत रविवार को कमाने के लिए बाहर जाने वाला था और उसकी योजना किशोरी को साथ ले जाकर मंदिर में शादी करने की थी।

आशंका है कि किशोरी के साथ जाने से इनकार करने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं की है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और प्रेम प्रसंग से जुड़ी इस आत्महत्या की चर्चा हर ओर हो रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...